प्रेस विज्ञप्ति
गया जी। 19 अक्टूबर 2026
विजयादशमी पर गया जिले के 23 थाना क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर होगा रावण वध, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर संयुक्त आदेश जारी
विजयादशमी-2026 के अवसर पर दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गया जिले के विभिन्न अनुमंडलों एवं थाना क्षेत्रों में रावण वध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य व्यक्तियों तथा स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।
इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर रावण वध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में रावण वध के निर्धारित स्थल
दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को निम्नलिखित स्थानों पर रावण वध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
क्र. सं. - थाना क्षेत्र-- रावण वध का निर्धारित स्थल
1. सिविल लाइंस थाना- गांधी मैदान
2. मुफस्सिल थाना - गेरे रसलपुर
3 . बेलागंज थाना - बेलागंज पड़ाव मैदान
4. मेन थाना- मेन बाजार एवं कोटेश्वर धाम
5. पाई बिगहा थाना - पाई बिगहा बाजार
6 . बोधगया थाना - भोजवर एवं मोचारिम हाई स्कूल
7 . इमामगंज थाना - रानीगंज, विश्वम्भरपुर, झनकपुर घाट, पकरिया गुरिया एवं नगमा
8 . मैगरा थाना - नारायणपुर एवं मैगरा
9 . लुटुआ थाना- दीघासीन
10. रोशनगंज थाना - राजकीय मध्य विद्यालय, जहुआरकला
11. बाँकेबाजार थाना- बाँकेबाजार देवी स्थान के समीप
12. डुमरी थाना- काठवर, डुमरी
13 . बाराचट्टी थाना- सुलेबट्टा एवं भलुआ चट्टी
14. फतेहपुर थाना- दमरीशाह (डुमरी चट्टी)
15 . टनकुप्पा थाना- टनकुप्पा बाजार (पुरानी हाई स्कूल मैदान)
16. वजीरगंज थाना- सकरदह (नवादा खेल मैदान), कठरिया एवं केदारनाथ स्टेडियम, तरवां
17 . महकार थाना - महकार, कुरवा
18. शेरघाटी थाना- रंगालाल उच्च विद्यालय
19 . टिकारी थाना - शिवनगर एवं मलिया
20. कोंच थाना- रैना एवं उसास देवरा
21 . आंती थाना - आंती कांवरगढ़ मैदान
22. गुरारू थाना- गुरारू सर्वोदय हाई स्कूल
23. परैया थाना- पंडित बिगहा (कठा)
सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था
रावण वध कार्यक्रमों में संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निम्नलिखित निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।
1. दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति
प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
2. मजबूत बैरिकेडिंग एवं प्रवेश-निकास की व्यवस्था
कार्यक्रम स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी। प्रवेश एवं निकास द्वारों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाएगा तथा भीड़ का दबाव बढ़ने की आशंका वाले स्थानों पर लोगों के आवागमन को वैकल्पिक दिशा में संचालित करने की व्यवस्था रहेगी।
3. सीसीटीवी, वॉच टावर एवं नियंत्रण कक्ष
प्रमुख प्रवेश द्वारों, वॉच टावर एवं आसपास के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के निकट मिनी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहाँ से भीड़ की निगरानी एवं आवश्यक घोषणाएँ की जा सकेंगी।
4. यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन
कार्यक्रम स्थलों तक आने-जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त यातायात के पदाधिकारी रहेंगे जिनके माध्यम से वाहनों की पार्किंग सुव्यवस्थित तरीके से कराई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं हो।
5. चिकित्सा एवं अग्निशमन व्यवस्था
आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक दल, एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
6. क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती
किसी भी अप्रिय घटना अन्य आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
कार्यक्रम स्थलों के समीप रेलवे लाइन एवं समपार फाटक वाले स्थानों पर भी आवश्यक निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, बिजली के खुले एवं अव्यवस्थित तारों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है।
निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश
सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएँ। सभी स्थानों पर रावण वध कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से पूर्व संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
सभी आयोजन समितियों को कहा गया है कि स्वयंसेवकों को पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि विजयादशमी का पर्व शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएँ। रावण वध कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्गों का पालन करें।
जिला प्रशासन, गया द्वारा विजयादशमी के अवसर पर जिले के सभी निर्धारित स्थलों पर रावण वध कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar GAYA Police All India Radio News Home Department, Govt. of Bihar DD News Bihar
#FestiveSeason #LawAndOrder #gaya #bihar
Gaya, Bihar | Oct 19, 2026