*जिलाधिकारी ने देर रात्रि गांधी मैदान का किया निरीक्षण, रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को हर हाल में आज पूर्ण करने का दिया निर्देश*
गया, 19 अक्टूबर 2026, विजयादशमी के अवसर पर गांधी मैदान, गया में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में दिनांक 18 अक्टूबर की देर रात्रि जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने गांधी मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
जिला पदाधिकारी ने मैदान में पैदल भ्रमण कर आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिकेडिंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए जाने वाले अलग-अलग दीर्घाओं में मजबूत बैरिकेडिंग, सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों के समीप रास्तों का समतलीकरण तथा मैदान के अंदर सभी क्षेत्रों में समतलीकरण की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मैदान के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों का सुचारू रूप से खुलना सुनिश्चित करने, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था तथा बिजली के तारों की सुरक्षित केबलिंग सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि रावण दहन कार्यक्रम से संबंधित जो भी कार्य शेष बचे हैं, उन्हें आज हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं भीड़ के सुचारू प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन द्वारा रावण दहन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Home Department, Govt. of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Bihar Police
Gaya, Bihar | Oct 19, 2026