मौदहा: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, चार मिठाई दुकानों से लिए सैंपल
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौदहा कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने कस्बे की विभिन्न मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था परखी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार मिठाई की दुकानों से अलग-अलग मिठाइयो