महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में UGC बिल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, कई थानों की पुलिस तैनात
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। ओबीसी एससी और एसटी के छात्र-छात्राओं के द्वारा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रदर्शन कर यूजीसी बिल लागू किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।