कोलायत: लोकमंथन यात्रा कोलायत के गोविन्दसर पहुंची, लोक संस्कृति और ग्रामीण विरासत की झलक देखने को मिली
श्रीकोलायत के गोविन्दसर में राजस्थान की लोक कला, संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन की समृद्ध विरासत को सामने लाने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘लोक दर्शन यात्रा’ गुरुवार को बीकानेर जिले के गोविन्दसर गांव पहुंची। आदर्श गांव की श्रेणी में शामिल गोविन्दसर में यात्रा का ग्रामीणों ने ढोल-घूमर, तिलक, दुपट्टे और फूल मालाओं से पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया।