गाज़ियाबाद: गांव चूडियाला में बदमाशों ने खेत पर रखवाली करने गए वृद्ध किसान की धारदार हथियार से हत्या की
भोजपुर के गांव चूडियाला में बदमाशों ने खेत पर रखवाली करने गए वृद्ध किसान जगत सिंह की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ पर कर हत्या कर दी। जगत सिंह का लहूलुहान शव उनके ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय और थानाध्यक्ष भोजपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।