गाज़ियाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में अयोजित हुई समीक्षा बैठक में 9 लाख 24 हजार पौधों को लगाने का रखा गया लक्ष्य
इस बार जिले में पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग को 9.24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से पौधरोपण अभियान को सफल बनाएं।