गाज़ियाबाद: मोदीनगर में स्पेशल ओलंपिक्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन, दो मंत्रियों की मौजूदगी में खेलों की शुरुआत हुई
मोदीनगर स्थित डीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में स्पेशल ओलंपिक्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत अतिथियों और विशेष बच्चों ने बोच्ची खेल से की। उत्तर प्रदेश सरकार के सामाजिक कल्याण मंत्री असीम अरुण और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।