गाज़ियाबाद: छोटा कैला निवासी युवक से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये हड़पे, आरोपी ने खुद को बताया भाजपा नेता
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में शिकायत पर दो आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छोटा कैला के राशिद ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में तहसील में अस्थायी तौर पर कार्य करता था। जुलाई 2023 में उसकी मुलाकात कैला भट्टा के शमीम सैफी से हुई। उसने भाजपा नेताओं के साथ अपने फोटो दिखाकर राशिद को विश्वास में लिया।