गाज़ियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर पाइपलाइन मार्ग पर पहुंचे डीएम दीपक मीणा ने कहा- क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत कराएं
डीएम दीपक मीणा ने कावड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुरादनगर के पाइप लाइन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत की जाए। यात्रा मार्ग पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क किनारे से झाड़-फूंस, गूलर और भांग के पौधों को हटाया जाए।