गाज़ियाबाद: साइबर ठगों ने जिले में विभिन्न तरीकों से 8 लोगों से ₹14.26 लाख की ठगी की
गाजियाबाद जिले में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर 8 लोगों से 14.26 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में पीड़ितों सुनीता दास, आशीष आनंद, रिषभ सिंह, बृजेश सिंह, आलोक रुचिन, विनय शुक्ला, लक्ष्यम और राहुल शर्मा ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।