राजनांदगांव: राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 22 मार्च को केबल ऑपरेटर्स की बैठक होगी आयोजित
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सुबह 11 बजे केवल ऑपरेटर्स की बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केबल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए जाने वाले विज्ञापनों के दिशा निर्देश के संबंध में जानकारी दी जाएगी।बैठक में जिले के सभी केबल ऑपरेटर्स एवं संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने निर्देश दिए गए हैं।