राजनांदगांव: जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को कारण बताओं नोटिस किया जारी
राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।ग्राम खुटेरी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी,कांग्रेस ने पूरे मामले में नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।