राजनांदगांव: ग्राम पदुमतरा में श्री राम कथा के ज्ञान महायज्ञ का हुआ समापन
राजनांदगांव जिले के ग्राम पदुमतरा में सात दिवसीय श्री राम कथा के ज्ञान महायज्ञ का समापन हुआ।आचार्य श्रीयुत पंडित युवराज पांडे ने राम कथा के आखिरी दिन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया।इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे,जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्री राम कथा का समापन किया गया।