राजनांदगांव: राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में लोकसभा निर्वाचन के तहत अधिकारी कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय में डाक मत पत्र,ईडीसी एवं ईटीपीबीएस से मताधिकार का प्रयोग करने के संबंध में अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान निर्वाचन कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह करना है इस संबंध में दिशा निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।