हरिद्वार: 54 पव्वे देशी शराब के साथ कस्साबान से पीठ बाजार जाने वाले मार्ग पर एक युवक ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने 54 पव्वे देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक आशीष पीठ बाजार का निवासी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे कस्साबान से पीठ बाजार जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया।