हरिद्वार: अवधूत मंडल आश्रम में साधु संतों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए बयान की कड़ी निंदा की
हिंदुओं को हिंसक बताने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान की धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतों में नाराजगी है। आज अवधूत मंडल आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश और महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष बनते ही हिंदु समाज का अपमान किया, उन्हे इस बयान पर जल्द माफी मांगनी चाहिए।