गुना: पीपरोदा गांव में नाबालिग बेटी को भगाने के आरोप में माता-पिता ने एसपी से लगाई गुहार
Guna, Guna | May 15, 2026 गुना जिले में म्याना थाना की उमरी पुलिस चौकी के पीपरोदा गांव से नाबालिक बेटी को फरवरी 2026 में भगाकर ले जाने के माता-पिता ने रिश्तेदार पर आरोप लगाए है। 15 मई को पीड़ित माता-पिता ने कहा, एसपी से शिकायत कर बेटी को खोजने वापस लाने की गुहार लगाई है। भगाकर ले जाने वाला रिश्तेदार पीड़ितों के मामा का लड़का है। जिससे उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।