चिड़ावा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों का पिलानी में प्रदर्शन
पिलानी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को भीम आर्मी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में शहर में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गंभीर अपराध के बावजूद पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है, जिससे पीड़ित परिवार न्याय से वंचित है।