परैया: परैया के मुर्गिया बीघा में अधेड़ पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Paraiya, Gaya | Apr 18, 2026 परैया थाना क्षेत्र के मुर्गिया बीघा में एक अधेड़ व्यक्ति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मगध मेडिकल अस्पताल, गया से प्राप्त फर्दबयान के आधार पर दर्ज FIR की जांच में मुर्गिया बिगहा निवासी संजय यादव ने की बताया है कि बीते 4 अप्रैल की रात अपने गांव से बाहर स्थित गाय घर की छत पर सो रहे थे।