प्रतापगढ़: डीडी प्लेक्स में फिल्म धुरन्धर देखने आए व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
प्रतापगढ़ के डीडी प्लेक्स सिनेमा हॉल में फिल्म 'धुरन्धर' देखने गए करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीओ ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया की बीती रात सीट नंबर H-22 पर वह मृत अवस्था में पाया गया। मृतक के पास से कोई आईडी या फोन न मिलने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।