बाढ़: बाढ़ के उमानाथ घाट पर बनारस के तर्ज पर गंगा आरती का भव्य आयोजन
Barh, Patna | Aug 10, 2026 बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ घाट पर सोमवार शाम साढ़े छह बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस की तर्ज पर शुरू हुई इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालु भक्ति में झूमते दिखे। बता दें कि बाढ़ में गंगा आरती की परंपरा नवंबर 2022 में शुरू हुई थी।