शिक्षा विभाग में कार्यरत पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर CSR Rules 2022 के तहत नियमितीकरण की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि बजट 2025-26 में अनुभव में दो वर्ष की छूट की घोषणा के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। प्रदेश के करीब 23,740 संविदा कर्मियों में इसे लेकर नाराजगी है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 10 जून से शिक्षा निदेशालय बीकानेर के बाहर अनिश्चितकालीन महापड़ाव की चेतावनी दी गई है।
Jalor, Jalor | Jun 3, 2026