सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉ० भरत पाठक ने रामघाट ,भरतघाट के ढाई सौ बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटे राहत किट
-सेवा इंटरनेशनल भारत बाढ़ पीड़ितों को राहत किट के बाद पुनर्स्थापना में भी करेगी मदद- भरत पाठक
चित्रकूट। धार्मिक क्षेत्र सहित जनपद चित्रकूट के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आई बाढ़ और अति भ्रष्ट से हुई तबाही में कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से सेवा इंटरनेशनल भारत सामाजिक संस्था द्वारा 4000 राशन किटों का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को समाजसेवी और सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉक्टर भरत पाठक व डॉक्टर नंदिता पाठक ने चित्रकूट पहुंचकर संतोषी अखाड़ा में आयोजित एक समारोह में ढाई सौ रामघाट भरतघाट के बाढ़ पीड़ित लोगों को राशन किट का वितरण किया ।इस मौके पर संतोषी अखाड़ा के श्री महंत रामजी दास ,कामतानाथ प्रमुख द्वार के मदन गोपाल दास गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक आचार्य रामनारायण त्रिपाठी पंजाबी भगवान आश्रम के रामकुमार दास जी महाराज आदि संत महंतों की मौजूदगी में व्यापक पैमाने पर बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई । यहां पर सभी संत महंतों ने समाजसेवी डॉक्टर भरत पाठक को अंग वस्त्र भेंट कर बाढ़ पीड़ितों के लिए इतनी बड़ी सेवा सुलभ कराने के लिए सम्मानित किया।
इसके बाद बेड़ी पुलिया के आगे मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित गांव पुरवा तरौंहा में सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता पहुंचकर 107 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट का वितरण किया।
इस मौके पर डॉक्टर भरत पाठक ने कहा कि वह नाना जी की सेवा प्रेरणा से प्रभावित होकर जरूरतमंदों अभावग्रस्त क्षेत्र के लोगों को कोटक महिंद्रा बैंक की मदद से और सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर तक राशन सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं । 2003 की जब चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में लोग प्रभावित हुए थे उसे समय भी नाना जी की उपस्थिति में बाढ़ पीड़ितों की मदद की गई थी इस बार की बाढ़ 2003 से कहीं ज्यादा थी ,इस बार बहुत क्षति हुई है। लोगों के घर ध्वस्त हो गए हैं घर गृहस्ती खाने-पीने कपड़े आदि सारा सामान बह गया है ,लोगों को मदद की बहुत जरूरत है ।अभी हम राशन किट उपलब्ध कराया है, आगे पुनर्स्थापना के लिए भी सेवा इंटरनेशनल का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा यहां के साधु संतों ने सभी मठ मंदिरों के महंतों ने विशेष रूप से संतोषी अखाड़ा के श्री महंत द्वारा 29 अगस्त से बाढ़ आई तभी से लोगों के रहने खाने पीने की व्यवस्था दी जा रही है। गायत्री शक्तिपीठ, डी आर आई जानकीकुंड सद्गुरु परिवार कामतानाथ प्रमुख द्वारा भगवान भजन आश्रम संस्था सभी लोग अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं और भी लोगों को बाढ़ पीड़ितों की सेवा में आगे आना चाहिए।
राशन वितरण अभियान के जिला समन्वयक डॉक्टर संतोष मिश्रा उनकी टीम में शामिल गुरु प्रकाश शुक्ला,सभासद शंकर यादव उत्तराखंड से आए सेवा इंटरनेशनल के कार्यकर्ता मनोज बेंजवाल, सूर्यकांत, विवेक पंत मनवर सिंह रावत का सराहनीय योगदान है।