बरियातु: लेवी न मिलने पर स्कूल निर्माण स्थल पर फायरिंग की साजिश, PLFI का सदस्य पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार
बारियातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़े एक सदस्य को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, बरक्षिया के पास लेवी नहीं मिलने के कारण फायरिंग की तैयारी में था। सोमवार को प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी दी।