मोरहाबादी मैदान में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी तदाशा मिश्रा, विधायक कल्पना सोरेन समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस परेड आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस दौरान 14 प्लाटून के जवानों ने परेड प्रस्तुत की। इस बार परेड में ओडिशा पुलिस की एक प्लाटून की भागीदारी भी खास आकर्षण रही।
पूरे समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
#IndependenceDay #15August #JaiHind #JaiBharat #HemantSoren #RanchiNews #JharkhandNews #MorabadiMaidan #IndependenceDay2026 #Jharkhand #Ranchi #Tiranga #TirangaYatra #PoliceParade #ViralNews #BreakingNews #LatestNews #TrendingNews #स्वतंत्रतादिवस #रांची #झारखंड #जय_हिंद #तिरंगा