कांके: रांची पुलिस ने छात्रा को अगवा करने वाले अपराधियों को गोला से गिरफ्तार किया
Kanke, Ranchi | Jul 30, 2025 राजधानी रांची में छात्रा के अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है.घटना के दो घंटे बाद ही बच्ची को बरामद करने के बाद अब सभी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.अपराधियों की गिरफ्तारी रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र से हुई है.रामगढ़ और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया है.साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त किया है.