गुरूर: ग्राम कुम्हारखान स्थित राइस मिल में चावल टैंक में गिरने से महिला की हुई मौत, जांच के बाद मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज
Gurur, Balod | Apr 11, 2026 केशर बाई ठाकुर पिछले दो वर्षों से मोहन फूड्स राइस मिल मे रोजी मजदूरी हेतु कार्यरत थी। घटना के दिन भी वह रोजाना की तरह सुबह नौ बजे काम पर पहुंची थी। दोपहर के समय वह चावल स्टोरेज टैंक मे चांवल को देखने गई थी, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे ही टैंक के अंदर जा गिरी। टैंक मे भरे चावल मे दबने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।