मटिहानी: मनियप्पा में बारात में हुई हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से हुआ घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR
मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा गांव में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि मटिहानी थाना को इस घटना को सूचना मिली थी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.