राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर बहियार में शनिवार के देर शाम करीब 7 बजे बाइक के संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ से टकरा गया। जिससे बाइक चालक सैदुल शेख (22) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फुदकीपुर निवासी सैदुल शेख एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फुदकीपुर जा रहे थे। इसी बीच बाइक के संतुलन बिगड़ने से बाइक चालक एक पेड़ से टकरा गया।