घाघरा: रनहे स्टेडियम में 6 दिवसीय शहीद देवनारायण भगत फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, पूर्व राज्यसभा सांसद हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Jan 26, 2026 घागरा प्रखंड के रनहे स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित 6 दिवसीय शहीद देवनारायण भगत फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू जबकि विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत,अनिरुद्ध चौबे,विजय साहू,सुशील टोप्पो,शहीद की मां नीलू भगत,कमख्या भगत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।