कुलपहाड़: सुगिरा में पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा
विधानसभा क्षेत्र चरखारी के ग्राम सुगिरा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के काफिले का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान सपा नेताओं ने फूलमालाएं एवं चित्र भेंट किए।