पूरनपुर: आसाम हाइवे सिरसा चौराहे पर सीओ और कोतवाल ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया,एक इको सीज कर तीन के काटे चालान
पूरनपुर सड़क हादसों को रोकने के लिए सीओ आलोक सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ आसाम हाईवे के सिरसा चौराहे पर सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया। पुलिस के पहुंचने पर तीन चालक इको छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दस्तावेज न होने पर एक इको गाड़ी को सीज कर दिया जबकि तीन के चालान काटे गए। इस दौरान चौराहे पर पहुंचने वाली सरकारी और निजी बसों को बस स्टैंड पर भिजवा दिया गया।