पूरनपुर: क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती हाथ और पैर से दिव्यांग है वह खेत की तरफ गई तभी रास्ते में घात लगाए बैठे एक युवक ने उसको गड्ढे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के साथी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी मामले में पुलिस ने पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने दुष्कर्म व वीडियो बनाने वाले आरोपियों को भेजा जेल