पूरनपुर: पिपरिया दुलई में सेल्समैन को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी राम प्रकाश शर्मा गांव में ही ठेका देशी शराब दुकान नंबर एक पर सेल्समैन के पद पर तैनात थे। 9 मई को संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ के सेवन से उनकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सीमा देवी ने कैशियर पर पति को 6 माह से सैलरी न देकर अतिरिक्त 63 हजार रुपए मांगकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।