नीम चक बथानी: पुलिस ने बहुआरा गांव से एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर थाना लाया
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष के प्रभार में रहे सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी ने रविवार की शाम करीब 7 बजे बताया कि बहुआरा गांव से कुर्की वारंटी विपिन कुमार उर्फ विपिन कुमार बिहारी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। सोमवार को जेल भेज दिया जाएगा।