राजपुर: खरवनिया गांव में घास छिलने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत
Rajpur, Buxar | Aug 3, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में घास काटने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खरबानिया निवासी गोरखनाथ सिंह (55 वर्ष), पिता मेंखा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोरखनाथ सिंह गांव के पास घास काटने के लिए गए थे। इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गया।