सिमडेगा: सिमडेगा के आरानी के पास स्कूटी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, जाँच में जुटी सिमडेगा पुलिस
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरानी के पास स्कूटी से गिरकर पालकोट थाना क्षेत्र निवासी डेजिंट केरकेट्टा नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को जानकारी सुबह बुधवार को 9:00 बजे प्राप्त हुई जिसके बाद परिजनों को भी सूचना दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। पिता ने बताया कि वह सिमडेगा आने की बात कह कर निकाला था और घटना घटी।