भिनगा: ककरदरी जंगल से 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
स्वाट टीम व थाना सिरसिया पुलिस ने मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे ककरदरी जंगल के पास घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर शातिर चोर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर के पैर मे गोली लगी अभियुक्त हुआ घायल, इलाज के लिए घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती। हिस्ट्रीशीटर शातिर चोर के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस और एक चोरी की बाइक की बरामद।