भिनगा: कलेक्ट्रेट भिनगा परिसर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु की बैठक
लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को कलेक्ट्रेट भिनगा परिसर में जिलाधिकारी कृतिका शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न वातावरण में संपन्न कराने हेतु समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों साथ बैठक की और अपने दायित्वों का निर्माण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।