शेखपुरा: केवटी थाना के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शेखपुरा जिले के केवटी थाना के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव रहने वाले रामबदन यादव के पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है।