शेखपुरा: जिले के विभिन्न जगहों पर लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
लोकसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत दिव्यांगजनों के बीच रैली का आयोजन कर मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। समेकित बाल विकास योजना अंतर्गत भी आज आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा कम मतदान वाले क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कैंपेन किया गया।