शेखपुरा: सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल में SNCU की समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुए स्वास्थ्य कर्मी
सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसएनसीयू की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह उपाध्यक्ष डॉ. नौशाद आलम एवं एसएनसीयू इंचार्ज गजेंद्र कुमार के सात अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन पाइपलाइन सप्लाई बाधित न हो इसका खास ख्याल रखने का निर्देश दिया।