शेखपुरा: आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर टाउन थाना के पुलिस के द्वारा कारे गांव के बूथों का किया गया निरीक्षण
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन तैयारी जोरों पर हैं। चुनाव को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सहित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिला पुलिस बल व सीआईएसएफ के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कारे गांव के बूथों का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।