शेखपुरा: अरियरी थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों से दो फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जिले के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी करते हुए वर्षों से फरार चल रहे दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बुधवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। जांच के बाद पुलिस अभी रक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान बेलछी गांव निवासी प्रमोद सिंह एवं मयअमरपुर गांव निवासी रामानुज यादव के रूप में किया गया है।