शेखपुरा: शेखपुरा टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने सीआईएसएफ व पुलिस बलों के साथ एरिया डोमिनेशन और बूथ वेरिफिकेशन किया
शेखपुरा टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने सीआईएफ के जवानों और पुलिस बल के साथ जिले के कारे एवं अन्य गांव में एरिया डोमिनेशन के साथ बूथ वेरिफिकेशन का कार्य किया। चुनाव में वोट डालने वालों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए इस जांच का आयोजन किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ गड़बड़ी करने वालों को भी चेतावनी दी है।