🌸💐 सशक्त महिला, समृद्ध परिवार — आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं अरवल की लालती देवी! 💐🌸
✨ सरकारी योजनाओं का मिला सहारा, होटल व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं लालती देवी!
📍 अरवल जिला के कलेर प्रखंड की निवासी श्रीमती लालती देवी ने सतत् जीविकोपार्जन योजना एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया है।
🏨 दोनों योजनाओं से प्राप्त सहयोग के माध्यम से उन्होंने होटल व्यवसाय शुरू किया है, जिससे अब वे अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं तथा अपने परिवार के आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
🌟 लालती देवी की यह सफलता दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
💐 लालती देवी की सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
🌺 महिला सशक्तीकरण से आत्मनिर्भर परिवार, आत्मनिर्भर परिवार से समृद्ध बिहार!
#DistrictAdministrationArwal #JEEViKABihar #MahilaSashaktikaran #MukhyamantriMahilaRojgarYojana #SatatJeevikoparjanYojana #WomenEmpowerment #AtmanirbharBihar #Arwal #Bihar
Arwal, Bihar | Oct 23, 2026