शाजापुर: कोतवाली थाने पर आधी रात को आतिशबाजी कर किया गया नए कानून का स्वागत, एसपी व एएसपी भी रहे मौजूद
आज से लागू हुए नए कानून का स्वागत कोतवाली थाने पर आधी रात को आतिशबाजी कर किया गया। इस मौके पर कोतवाली थाने पर आकर्षक सजावट की गई। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा रंगोली भी बन गई। यहां आयोजित कार्यक्रम में एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एडिशनल एसपी टीएस बघेल, एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान शामिल रहे। एसपी राजपूत ने नए कानून को लेकर जानकारी दी।