शाजापुर: सुनेरा थाने में केक काटकर किया नए कानून का स्वागत, टीआई बोले कमजोर वर्ग की ताकत बनेगा नया कानून
सुनेरा थाने में रविवार देर रात केक काटकर नए कानून का स्वागत किया गया। इस मौके पर थाना परिसर में आकर्षक सजावट की गई। रात 12 बजते ही जमकर आतिशबाजी की गई। सुनेरा थाना टीआई गोपाल निगवाल ने बताया कि नया कानून कमजोर वर्ग की ताकत बनेगा। अब लोगों को पहले की अपेक्षा जल्दी न्याय मिल सकेगा। न्यायालय प्रक्रिया में अब इलेक्ट्रॉनिक सबूत को भी मान्यता रहेगी।