झांसी: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम ने वाणिज्य कर और विद्युत विभाग को लगाई फटकार, बिना माइन-टेक खनन परिवहन पर होगा ओवरलोड
Jhansi, Jhansi | Jan 13, 2026 जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान कड़ा रुख अपनाया। वित्तीय वर्ष के समापन में केवल दो माह शेष होने पर डीएम ने सभी विभागों को वार्षिक लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए रणनीति बनाकर काम करने के निर्देश दिए।